प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। थाना क्षेत्र के जबड़ा मुख्य चौक के करीब खड़ी बेलोरो पिकअप वैन को बीती सोमवार को मध्य रात्रि चोर उड़ाकर ले भागे। चोरी के मामले में भुक्तभोगी मोहम्मद शमीम अंसारी ने सिमरिया थाना में लिखित आवेदन देकर बरामदगी तथा उक्त चोरों को धरपकड़ की मांग किया है।





जबड़ा गांव निवासी मोहम्मद शमीम अंसारी ने लिखित आवेदन में कहा है कि पूरे दिन सफेद रंग की बेलोरो पिकअप संख्या जेएच 13 एफ 9834 को चला कर पैतृक घर जबड़ा में खड़ा किया था। रोजा होने के कारण तराबीह पढ़ कर जल्द सो गया। तब तक वाहन खड़ा था। सुबह जब उठा तो घर के बाहर खड़ी बेलोरो पिकअप गायब था।इधर उधर काफी खोज बिन किया परन्तु कहीं अता पता नहीं चल पाया। थक हारकर सिमरिया थाना में आवेदन दे रहा हूँ।





भुक्तभोगी ने अज्ञात चोरों की धर पकड़ करने का गुहार लगाया है। वहीं बेलोरो पिकअप चोरी मामले में सिमरिया थाना में काण्ड संख्या 50/23 भादवी 379 दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर चोरी गए वाहन की खोजबीन में लगी है।