प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार टीम ने घाटशिला थाना अंतर्गत बड़ाजुड़ी एवं कालापाथर में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब विक्रेता को जेल भेज दिया गया। साथ ही मौके से फरार एक अन्य अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध टीम ने मामला भी दर्ज कराया है। छापेमारी के दौरान टीम ने 28.245 लीटर विदेशी शराब और 14.95 लीटर किंगफिशर बियर भी बरामद किया है।





