चतरा उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न





सक्रिय होकर मरीजों का समुचित इलाज करना करें सुनिश्चित





पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। गुरुवार को जिला समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।





बैठक में मुख्य रूप से गर्भवती महिला का एएनसी जाचं, संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, आयरन, कैल्श्यिम, फोलिक एसिड, हीमोग्लोबिन जांच, एचआईवी जांच, कुपोषण उपचार केन्द्र, एसएनसीयू, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ रोग, टीवी रोग, मलेरिया, एनसीडी स्क्रीनिंग, फाईलेरिया दवा की उपलब्धता, स्वास्थ्य संस्थान की आधारभुत संरचना, मानव संसाधन की उपलब्धता आदि के संदर्भ में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।





उप विकास आयुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की, जिसमें संस्थागत प्रसव में लक्ष्य के विरूद्ध जहां कमी आई है उसका सूची तैयार कर दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।





जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा को निर्देशित किया गया कि कुपोषण उपचार केन्द्रों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को रेफर कराया जाय,जिससे उन बच्चों को समय पर इलाज किया जा सके।बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि शिकायते मिल रही है कि सदर अस्पताल चतरा में संचालित जन औषधि केन्द्र जो अपराहन में 3 बजे बंद हो जाती है।इस संदर्भ में सिविल सर्जन चतरा को निदेशित किया गया कि सदर अस्पताल चतरा में संचालित जन औषधि केन्द्र को 24 घंटे संचालित कराएं। साथ ही यू-वीन पोर्टल को सुचारू रूप से सक्रिय कराने का निर्देश दिया ताकि टीकाकरण संबंधित शत प्रतिशत प्रतिवेदन उपलब्ध हो सके। वहीं उन्होने कहा कि समय पर सभी प्रकार के टीकों को लगवाया जाय।सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि गैर संचारी रोगों का स्क्रीनिंग शत प्रतिशत कराया जाय।





हंटरगंज प्रखण्ड की उप्लब्धि पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन चतरा को हंटरगंज प्रखण्ड का निरीक्षण करने समेत स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने व मरीजों के समुचित इलाज हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।





इस बैठक में सिविल सर्जन चतरा डा. जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा उपाधीक्षक मनीष लाल, जिला प्रबंधन इकाई चतरा समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।