प्रतिनिधि,चतरा। जिला समाहरणालय में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एमसीसी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई।आयोजित बैठक में चेकनाका पर की जा रही कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, अवैध खनन, परिवहन, भंडारण, मादक पदार्थ, धारा 107, एमसीसी से संबंधित विन्दुओं पर समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिष्ठापित चेकनाका पर व्यापक रूप से निरंतर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ जिले भर में छापेमारी अभियान चलाने और अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, टण्डवा, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।





