पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिला मुख्यालय के समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास,राशन,भूमि विवाद,विद्युत,सड़क,पेयजलापूर्ति,पेंशन,शिक्षा,भारत माला, सिंचाई,मुख्यमंत्री रोजगार श्रृजन योजना,चापानल,गव्य विकास समेत अन्य मामला शामिल है।
उपायुक्त ने एक-एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। साथ ही उक्त मौके पर संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
आज के जनता दरबार में चतरा जिले के कानहाचट्टी प्रखण्ड के बकचुम्बा पंचायत के एक दिव्यांग महिला ने विद्यालय के मद से विद्यालय समीप एक चापानल लगाने हेतु आवेदन उपायुक्त को समर्पित किया। चापानल लगाने से आसपास एवं विद्यालयों के बच्चों को पेयजल की समस्या से निदान मिल सकेगा। इस संदर्भ में चापानल लगाने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कान्हाचट्टी को निर्देशि किया गया।





