प्रतिनिधि,चतरा। संयुक्त सचिव स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार चतरा अनुमण्डल अंतर्गत शहर के 60 खाद्य कारोबारियों को फोस्टैक ( फ़ूड सेफ्टी सुपरवाइजर) का प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के अंर्तगत सभी उपस्थित खाद्य कारोबारियों को फूड सेफ्टी से संबंधित समुचित जानकारी भी दी गई। सभी खाद्य कारोबारियों को एफएसएस लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन लेने हेतु एवं सभी मिठाई प्रतिष्ठानों, बेकरी तथा केक दुकानों, रेस्तरा, ढाबा, होटल, मीट दुकानों को हाइजेन रेटिंग करवाने एवं डिस्ट्रिक्ट वाटर टेस्टिंग लेबोरेटरी पेयजल एवं स्वक्षता विभाग से पानी की जांच तथा ऑडिट करवाने का भी निर्देश दिया गया। फोस्टैक ट्रेनिंग का अगला बैच अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जायेगी। इस आशय की जानकारी संबंधित एजेंसी के द्वारा सूचित कर दिया जाएगा। कुल 500 खाद्य कारोबारियों को फोस्टैक ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। ज्ञात हो कि विगत 16 फरवरी को ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा होटल साईं रेसीडेंसी में 4 घंटे का फोस्टैक ट्रेनिंग दिया गया था, जिसमें अपने खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य वस्तुओं के समुचित रख रखाव, हाईजीन एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई थी।





