प्रतिनिधि,चतरा। सोमवार को चतरा कॉलेज चतरा के बीएड सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चतरा कॉलेज चतरा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बीएड संभाग के द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जला कर किया गया ।





इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो.अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में चतरा कॉलेज चतरा के प्राचार्य डॉ आर पी राय, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नंदकिशोर सिंह, अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष दयाल व मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार झा के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला गया।





उपस्थित वक्ताओं ने अपने व्याख्यान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी और उनके बलिदानों को स्मरण करने को कहा। उन्होंने उनके जीवन से प्रेरणा ले कर उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही जिससे छात्र- छात्राओं को मनोबल एवं प्रेरणा मिला।





धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अतुल अनुराग तिर्कीं ने किया। मौक़े पर बीएड संभाग से डॉ मुमताज़ अंसारी, प्रो .कंचन सोय, प्रो.ग्लोरिया ग्रेस होरो, बीसीए से श्रेया प्रकाश, हीरामन जी, इंटर संभाग से मुकेश और विभिन्न विभागों से छात्र- छात्रायें उपस्थित थे।