पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। चतरा संसदीय सीट के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को न्यायालय से राहत मिल गई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उन्हें जमानत दी है। जेल से निकलते ही नागमणिको कार्यकताओं ने उन्हें माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहर में रोड शो किया। वाहन पर सवार होकर नागमणि पोस्ट ऑफिस चौक, अव्वल मोहल्ला, गुदरीबाजार, केशरी चौक, पुराना पेट्रोल पंप,मारवाड़ी मोहल्ला।जतराहिबाग,समाहरणालय होते हुए नगवां स्थित अपने आवास पहुंचे।इस दौरान कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी की।
जेल से निकलने के बाद नागमणि ने विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह पर भी आरोप लगाया कि ये पत्थर माफिया है। 10 साल पहले इधर-उधर घूमा करते थे। आज इतने बड़े आदमी हो गए हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी पर भी हमला बोला।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पंचमुद्दे पर लड़ रहा हूं।चुनाव जीतने के बाद में सभी मुद्धे पूरे करेंगे आगे उन्होंने कहा कि चतरा में पुलिस की गुंडागर्दी है। जेल में 50% से अधिक बंदी दोषी नहीं है।चुनाव जीतने के बाद निर्दोष बंदी को मुख्यमंत्रीसे बात करवा कर जांचकर जेल से छुड़ाएंगे।
बता दे कि नामांकन के आंतिम दिन तीन मईको नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।नागमणि पर वर्ष 2014के आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हैं। उस वक्त नागमणि आजसू प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे।
जेल से निकलने के बाद नागमणि ने कार्यकताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान सभी ने नागमणि को भारी मतों से जीत हासिल कराने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद राज,दिनेश दांगी,विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गौतम रविदास, लोकसभा प्रभारी चतरा चंद्रशेखर दास,जिला महासचिव जितेंद्र दास, उपेन्द्र दांगी, वीरेन्द्र रविदास,हाजी जेनुल आवेदिन पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, भावी विधायक प्रत्याशी प्रकाश कुमार दास, डॉ प्रेम मौर्या, अशोक रविदास, संकर विष्णु दास, जमकी राम, विनोद भुइयां,रघु पासवान, विनोद रजक, यदुनंद यादव, मोटी पासवान, रोहन भुइयां,केदार भुइयां,प्रभु राम संतोष रविदास, विकास राम, बिनोद राम विनय राम, राजकुमार राम, बासुदेव राम, गोपाल राम, नन्हू साव, सुरेश राणा, अजय ठाकुर, मोहम्मद जावेद, मुकेश कुमार अन्य समेत मौजूद थे।





