पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में इस भीषण गर्मी के बीच चुनावी तापमान भी बढ़ने लगा है। प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड के बड़का, नगड़,शेरेगड़ा, चमातू, आरा, फुलबसिया, कारीमाटी, गणेशपूर, भगिया, केरीसरदम टोला, शांति गांव में जनसंपर्क कर चतरा क्षेत्र के विकास के लिए चतरा में भारी बहुमत से भाजपा को विजयश्री दिलाने की अपील किया।
क्षेत्र भ्रमण के पहले भाजपा प्रत्याशी कलीचरण सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय से चुनाव प्रचार के लिए चुनाव प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन चतरा लोकसभा के पांचों विधानसभा में जाकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ क्षेत्र के लोगों से भाजपा को विजयश्री दिलाने की अपील करेगा।
भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेम साव,चुनाव प्रभारी अर्जुन साव,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मन कुशवाहा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश सिंह , सूरज साव,राजेंद्र साव,मुखिया विमला देवी,जिला अध्यक्ष उमेश सिंह,रोमेंद्र प्रसाद, प्रदीप यादव, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा,राम गुप्ता,गिरधारी यादव,त्रिवेणी साव,रूपा देवी, रूबी देवी,मुखिया सुरेंद्र उरांव,प्रखंड महामंत्री विजय यादव,महेंद्र यादव,विजय कुमार गुप्ता,जिला कार्य समिति सदस्य सत्यनारायण साव,मुखिया परमेश्वर उरांव,त्रिवेणी साव, दामोदर साव,विजय यादव एवं विजय साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
जनसंपर्क के दौरान उपरोक्त लिखित गांव में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जनता को अवगत कराया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा है कि शनिवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का चतरा की धरती पर आगमन हो रहा है उनके स्वागत को चतरा के साथ इस पूरे क्षेत्र की जानता उन्हें सुनने को उत्साहित है I भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री की यह सभा ऐतिहासिक और लोगों के लिए अविस्मरणीय होगी I





