पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा।जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आता जा रहा है।वैसे-वैसे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी, नेता और कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के कोमर, झाबर, ईचाक, बालू, टेमकी, पतरातू, मरूप समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का अपील की।





कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार के मुरूप में आयोजित श्री रूद्र महायज्ञ सह दिव्यज्ञान यज्ञ में शामिल होकर देवाधिदेव महादेव से चतरा समेत देश की उन्नति और तरक्की की कामना की।





इस जन संपर्क कार्यक्रम में सुरेश सिंह,गोपाल सिंह,विवेक सिंह,प्रवीण सिंह,अजीत सिंह,मोनू पासवान,बिपिन सिंह, राजकिशोर पासवान,वासुदेव उरांव,देवकी नंदन तिवारी, सतीश तिवारी,दिलीप तिवारी,यमुना यादव,आनंद कुमार,किशोर कुमार,विनोद याद,अवधेश साव,अशोक साव, महेंद्र ठाकुर,महेंद्र साव,कुलदीप साव,लालजी उरांव,अवधेश प्रजापति,नागेंद्र प्रसाद,विजय साव,बलराम प्रसाद,देवनंदन साव,मोहन दयाल, अनिल यादव,सुरेंद्र सिंह,रामकिशोर सिंह, प्रशांत सिंह,अनीता देवी,जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, लातेहार जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री संतोष यादव, देवकीनंदन दास,सूरज उरांव, रवि भगत, दिलीप सिंह, प्रदीप गोस्वामी, रामविलास सिंह, मदन सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।





भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के पास जनता के पास जाने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं मिल रहा,क्योंकि एनडीए सरकार ने विगत दस वर्ष तक विकास के वे कार्य किये है जिसके बारे लोग सोच तक नहीं सकते थे। देश में भाजपा सरकार के विकास कार्य से झामुमो कांग्रेस समेत अन्य दल हताश और परेशान है।





कालीचरण सिंह ने कहा कि विगत दस वर्ष में सेना हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क के साथ देश के हर क्षेत्र विकास और उन्नति ने दस्तक दी है। चतरा भी विकास के पथ पर अग्रसर है। आने वाले समय में विकास कार्य और भी तीव्र गति से होंगे। सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास नीति पर चलते हुए भाजपा ने देश के हर तबके का विकास और कल्याण किया है।