चारू पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ संपन्न
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का नाम मोदी सरकार:भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह
महिलाओं के सम्मान की गारंटी का नाम मोदी सरकार:सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह
हर घर शौचालय इसे इज़्जत घर नाम दिया मोदी ने:निशा भारती
प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी,चतरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कान्हाचट्टी प्रखंड अन्तर्गत चारू पंचायत भवन में मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी के सामने भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य निशा भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, कान्हाचट्टी सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह इन सबों की उपस्थिति में हमारा संकल्प विकसित भारत से संबंधित शपथ लिया गया और कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अपने-अपने वक्तव्य में कहा कि मोदी जी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कृत संकल्पित हैं।आज के समय में विदेशों में भी मोदी को महाशक्ति के रुप में देख रहा है, जिससे भारत विश्व स्तर पर सबसे मजबूत महाशक्ति बनकर पुनः विश्व गुरू बनने की स्थिति में है।आयुष्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजना से हरेक नागरिक के लिए मुफ्त इलाज की गारंटी मोदी सरकार दे रही है। महिलाओं के सम्मान के लिए, किसानों के सम्मान के लिए मोदी सरकार की गारंटी है।
इस अवसर पर लाभार्थी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह,उपमुखिया रेणु दांगी, अनिल सिंह, कृष्ण सोनी, वार्ड सदस्य गण समेत सैकड़ों लाभुक ग्रामीण उपस्थित थे।





