चाैपारण थाना क्षेत्र से पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी, एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल





नशे के कारोबारी पर है पुलिस की पैनी नजर, थाना प्रभारी की नजरों से बच नहीं सकते तस्कर





नशे के सौदागरों के द्वारा भारी मात्रा में बिक्री के लिए रखे हुए अवैध डोडा एवं गांजा किया बरामद





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। जब से चौपारण थाने का प्रभार थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के हाथों में आया है तस्करों में भय और दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। अपने अल्प समय के कार्यकाल में ही थाना प्रभारी ने कई मामलों का उद्भेदन तो किया ही है।वहीं कई अवैध नशे के कारोबारी एवं पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। इसी क्रम में गुरुवार को रात्रि में पुलिस अधीक्षक,हजारीबाग के गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र की पुलिस ने सूचना सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही सुरजीत कुमार एवं चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दुरागढ़ा नामक गांव के निवासी कैलाश सिंह एवं बिट्टू सिंह के घर पर बीती रात्रि 3:00 बजे दबिस दी। सूचना थी कि ये दोनों व्यक्तिअपने घरों में भारी मात्रा में डोडा एवं गांजा तस्करी करने के उद्देश्य से छिपाकर रखे हैं। जिसे बरामद करने एवं संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही सुरजीत कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापागारी दल का गठन कर छापामारी की गई।गठित दल के सदस्य रात्रि में तीन बजे सर्वप्रथम कैलाश सिह के घर का घेराबंदी किया गया। उसी दरम्यान घर से 2 व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पकड़ने हेतु खदेड़ा गया। इसी क्रम में एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया।





पकड़ाए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम कैलाश सिंह उम्र करीब 50 वर्ष पिता जगरनाथ सिंह ग्राम-दुरागढ़ा थाना-चौपारण जिला-हजारीबाग तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम विरेन्द्र सिंह पिता विश्वनाथ सिंह सा०-साहोर थाना-राजपुर जिला-चतरा बताया गया, जो कि कैलाश सिह का दामाद था। कैलाश सिंह के घर की तलाशी लेने पर उसके घर से 7 प्लास्टिक के बोरियों में भरकर रखा कुल 82 किलो 200 ग्राम डोडा एवं 04 प्लास्टिक के बोरिया में भरकर रखा कुल 35 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद उसके बाद बिट्टू सिंह के घर में छापामारी हेतु घेराबंदी किया गया तो बिट्टू सिंह अपने घर से निकलकर भागने लगा, जिसे पकड़ने हेतु पीछा किया गया परन्तु वह भागने में सफल हो गया। उसके बाद उसके घर का तलाशी लिया गया तो बिट्टू सिंह के घर से 5 प्लास्टिक के बोरियों में भरकर रखा 25 किलो 200 ग्राम डोडा तथा 4 प्लास्टिक के बोरिया में भरकर रखा कुल 18 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत रूप से जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है।





जांच के क्रम में पता चला कि कैलाश सिंह अपने दामाद विरेन्द्र सिंह एवं गांव के ही बिट्टू सिंह पिता स्व० मिश्री सिंह सा०-दुरागढ़ा थाना-चौपारण जिला-हजारीबाग के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा, डोडा एवं अफीम लाकर जमा करता है और तस्करी करता है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संदर्भ में चौपारण थाना काण्ड सं0-175/24 दिनांक-24.05.2024 17(c)/18(c)/ 20(b)(ii) (c)/29 NDPS Act दर्ज कर अनुसंधानभार पुअनि निलेश कुमार रंजन के सौंपा गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।