चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित





पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने की रणनीति पर हुई चर्चा





छह मई को नामांकन में शामिल होने की अपील





इंडिया गठबंधन की होगी ऐतिहासिक जीत:दीपक लाल





वरीय संवाददाता,रांची। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के नेतागण चुनावी तैयारियों में जोरशोर से जुट गए हैं। इस क्रम में शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की जीत सुनिश्चित कराने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।





मौके पर सुबोधकांत सहाय ने पार्टी नेताओं से चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की।





इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है।





बैठक में कांग्रेस नेता दीपक लाल, विनय सिंह दीपू, कुमार राजा, राजन वर्मा, प्रिंस बट्ट, झामुमो के मो.मुश्ताक सहित अन्य उपस्थित थे।