प्रतिनिधि,जमशेदपुर।चैती छठ के मद्देनजर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर रविवार शहर के विभिन्न छठ घाटों जिसमें स्वर्णरेखा नदी घाट, पांडे घाट, सोनारी दोमुहानी घाट, नया पुल घाट, सती घाट, कदमा उलियान सबस्टेशन घाट, बिस्टुपुर बेली बोधनवाला घाट के साथ-साथ जेम्को मनीफिट तालाब की साफ सफाई की गई। इससे छठ व्रतियों को साफ एवं स्वच्छ माहौल में छठ का अर्घ्य देने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उक्त सफाई कार्य नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कश्यप के नेतृत्व में 12 सुपरवाइजर की मदद से विभिन्न नदी घाटों की सफाई कार्य कराया गया।