प्रतिनिधि,जमशेदपुर।आगामी चैती छठ की तैयारी को लेकर विधायक सरयू राय के निर्देश पर विभिन्न छठ घाटों की सफाई जमशेदपुर अक्षेस विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से चैती छठ के मद्देनजर शहर के छठ घाटों की सफाई करने के साथ- साथ मोहल्लों में बने अस्थाई छठ घाटों को साफ कर पानी भरने का इंतजाम करने का निर्देश भी दिया है।





विधायक सरयू राय ने कहा है कि लोक आस्था के चैती छठ पर्व पर विभिन्न इलाकों से आ रही सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए यह काम तत्परता से हो। ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।साथ ही उन्होंने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि चैती छठ की तैयारी को लेकर विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर संबंधित सूचनाएं जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी तक पहुंचाने के लिए भी कहा है।उन्होंने भाजमो कार्यकर्ताओं से छठ व्रतियों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए तत्पर एवं सक्रिय रहने के लिए कहा है।





इस संबंध में भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजु सिंह, निजी सचिव सुधीर सिंह समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में सम्पन्न हुई,जिसमें यह तय हुआ कि सभी एक समूह में भ्रमण कर विभिन्न छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेंगे। तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती छठ की तैयारी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था में भाजमो की महिला कार्यकर्ताएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। मौके पर वंदना नामता, किरण सिंह, मिस्टू सोना, पिंकी विश्वास, पुतुल सिंह, विजय लक्ष्मी, मिठू सरकार, पूनम, सरिता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।