चौपारण पुलिस ने 6 अवैध गोवंशीय पशु तस्करों को 47 हजार नकद के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की कार्रवाई से गोवंशीय पशु तस्करों में मचा हड़कंप
प्रतिनिधि,चौपारण। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों और गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले अपराधियों के पसीने छूटने लगे हैं। थाना प्रभारी के कार्य शैली से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।ताजा मामला थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर 6 अवैध गोवंशीय पशु तस्करों को दो पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 47 हजार नकद जप्त किया।
गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम चय से दो पिकअप वाहनों में अवैध रूप से 14 गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक लोड कर कालाबाजारी करने के लिए बंगाल ले जाने की तैयारी की जा रही थी।सूचना के आधार पर और पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार सिंह थाना प्रभारी चौपारण ने एक छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौपारण के चतरा मोड़ से तस्करों को वाहन समेत गिरफ्तार किया।इस छापामारी दल में चौपारण थाना स्थापित पुअनि निलेश कुमार रंजन और पुअनि रतन टुडू तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
प्राप्त सूचना के आधार पर चतरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के क्रम में दो पिकअप वाहन आने की सूचना प्राप्त हुई। पिकअप वाहन संख्या JH 02 AU 8613 और दूसरी पिकअप वाहन संख्या JH 02 Y 2398 में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं को लोड कर तस्करी करने के क्रम में पकड़ा गया,जिसके जांच के क्रम में दोनों छोटे वाहनों में कुल 14 गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक लोड किया गया था,जिसमें 6 गौवंशीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।इसके पास से तलाशी के क्रम में 47,840 रुपए नगद भी प्राप्त किया गया।
गिरफ्तार गोवंश तस्करों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि गोवंशीय पशुओं को तस्करी करने के लिए बंगाल ले जाया जा रहा था।पकड़े गए तस्करों के द्वारा इस गौ तस्करी में ग्राम चय के गुड्डू व्यापारी सबलू, दुलारे और अन्य को भी शामिल होने की बात बताया गया,जिसके विरुद्ध सत्यापन उपरांत विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पकड़े गए गोवंश तस्करों में शहजाद अली उम्र 40 वर्ष पिता मंजूर अली ग्राम चक्रसार थाना चौपारण,सद्दाम हुसैन उम्र 31 वर्ष पिता ताहिर हुसैन चयकला थाना चौपारण,संजर हुसैन उम्र 33 वर्ष जाहिद हुसैन चयकला थाना चौपारण,मोहम्मद सबा अख्तर उम्र 30 वर्ष पिता मोहम्मद बाबू जान ग्राम चय खुर्द थाना चौपारण, अहदअली उम्र 21 वर्ष पिता असलम अली ग्राम चयकला थाना चौपारण,तकीउद्दीन उम्र 31 वर्ष पिता नसीब अहमद ग्राम चयकला थाना चौपारण।ये सभी हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के सुसंगत धाराओं के साथ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
चौपारण थाना प्रभारी ने कहा है कि थाना क्षेत्र में कोई भी अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी बड़ा या शक्तिशाली क्यों न हो सभी पर कार्रवाई किया जाएगा ।





