चौपारण प्रखंड के ढाब-सलोनिया में चल रहे अवैध खदान धसने से एक मजदूर की मौत
40 से अधिक वैध-अवैध क्रेशर और दर्जन भर पत्थर खदान हैं संचालित
संचालित क्रेशर मालिक फरार,उचित मुआवजे की कर रहे मांग
प्रतिनिधि,चौपारण। हजारीबाग-कोडरमा जिला के सीमावर्ती भटबीघा ढाब सलोनिया में गुरुवार को खदान धसने से नजीरगंज निवासी जयप्रकाश ऊर्फ छोटन सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूचना सुन मौके पर पहुंच बीडीओ सह सीओ संजय यादव,थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया।खदान काफी गहरा होने के कारण बड़ी मस्सकत के बाद लगभग आठ घंटे के बाद प्रशासन को शव निकालने में सफलता मिली।घटनास्थल पर डीएमओ हजारीबाग भी पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और मुआवाजे की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि जानकारों के अनुसार भट्बीघा से सटे ढाब सालोनिया में आदि जगहों पर खनन तथा स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से बड़े पैमाने पर वैध तथा अवैध खनन होता है।आबादी वाले इलाके में भी भारी विस्फोट किया जाता है। सुरक्षा के मापदंड का इस्तेमाल नही होता है। अवैध खनन का नेटवर्क बड़ा लम्बा है जिसके परिणाम स्वरुप आए दिन घटना घटित होती है।गुरुवार की घटना इसी का परिणाम है कि ड्रिल करते समय मिट्टी पत्थर के धसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन कि लापरवाही साफ झलकता है कि अवैध खनन यहां पनपा हुआ है। सूत्रों से यह पता चला है कि यहां उगाही भी की जाती है जिसके चलते निडरता से पत्थर के कारोबारी कार्य कर रहे हैं।





