प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।प्रखंड के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल केंदुआ मोड़, चौपारण में प्ले स्कूल खोलकर पहले स्कूल की गिनती में अपना नाम दर्ज कर लिया। प्ले स्कूल का उदघाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ दिगंबर पांडेय एवं डॉ सुरेंद्र बरई उपस्थित थे।
डॉ सुरेंद्र ने सभी गणमान्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधे देकर सम्मानित किया। साथ ही प्ले क्लास में नामांकन के लिए आए अभिभावकों ने कहा कि चौपारण में प्ले क्लास नही रहने से बच्चों को घर गांव के माहौल में रहना पड़ता था, जिससे पहला क्लास में नामांकन करवाने से बच्चे पढ़ाई कम और खेल में ज्यादा समय बिताने में लगे रहते थे। संस्थापक सह प्राचार्य दीपेन-धीरेन बंशीधर ने अभिभावक को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया।विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर पठन-पाठन पर विशेष जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यालय के निदेशक धीरेन बंशीधर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर शिक्षा में अभिभावकों का अहम भुमिका होती है। विद्यार्थी बेहतरीन तरीके से पठन-पाठन कर सकें इसके लिए सभी अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही साथ समय-समय पर विद्यार्थियों के पठन-पाठन की टेस्ट अभिभावकों को भी लेना चाहिए। ताकि विद्यार्थी अपने शिक्षा के मार्ग से भटक न सके। वहीं बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन को कई मार्गदर्शन भी दिए।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य दीपेन बंशीधर, निदेशक धीरेन बंशीधर, अभिषेक, अंकित, संतोष, नीतीश, सीमा, स्वीटी, श्रुति, सोनी, स्नेहा, सोनाली, आकृति, नेहा, सृष्टि, स्वाति, काजल, सीमा, अमिषा, नितिश, अंकित समेत कई अभिभावक व गणमान्य मौजूद थे।





