पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। विद्यालय के छात्रों का निवाला छीन कर कालाबाजारी करने वालों के ऊपर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर कालाबाजारी करने वालों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया।





मामला सदर प्रखंड के सीतेशनगर गांव स्थित विद्यालय का है। 18 म‌ई को पाकुड़ मुफ्फसिल थानान्तर्गत ग्राम चांदपुर में ट्रैक्टर नंबर JH16H-0291 के ट्रेलर में 36 बोरा चावल बरामदगी के मामले में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, पाकुड़ प्रखण्ड के प्रतिवेदन के आधार पर पाकुड़ मुफ्फसिल थाना काण्ड संख्या 99/2024, दिनांक- 20.05.2024, धारा 406/409/ 420/34 भा0द0वि0 एवं 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्रा0अभि0 1. अध्यक्ष अब्दुल हक, 2. संयोजिका मेरिना बीवी, 3. प्रधानाध्यापक सह सचिव काजीरूल इस्लाम, 4. सद्दाम शेख, पिता अब्दुल हक, चारों ग्राम सितेशनगर, 5. ट्रैक्टर नंबर JH16H-0291 का चालक इस्माइल शेख, पिता अब्दुल गफ्फार शेख, ग्राम पृथ्वीनगर, 6. ट्रैक्टर नंबर JH16H-0291 का मालिक एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज किया गया है। काण्ड अनुसंधान के अंतर्गत है।