पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हंटरगंज,चतरा।झारखण्ड सरकार कल्याण विभाग के द्वारा उन्नति पहिया कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया।





पंचायत समिती प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार व प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने कहा कि साइकिल मिलने से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को आनेजाने में परेशानी नहीं उठानी होगी। वहीं छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने कहा कि गरीब बच्चों को राहत मिली है।सरकार कि यह योजना काफी सराहनीय है।





इस मौके पर प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव,पंचायत समिती योगेंद्र कुमार,विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सुनीता देवी,प्रधानाध्यापक अजीत कुमार,सहायक शिक्षिका जयंती यादव,विद्यालय समिति सदस्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।