प्रतिनिधि,सिमडेगा। पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज सिमडेगा में छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा के तत्वावधान में फागुवा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक मोहन साव के फगुआ गीत ऐरी ऐरी ऐरी, ऐरी जमुना कैसे भरों गगरी,जल जमुना कैइसे भरों गगरी से शुरू हुआ। उसके बाद गायक जाफर खान,खिलेश्वर सिंह,दयाल उरांव,लोक गायिका बिमला देवी ने एक से बढकर एक फगुआ गीत, डमकच गीत गाकर कार्यकम को फगुआ मयी बना दिया।
झारखंडी भाषा संस्कृति रक्षा मंच के संरक्षक सोहन बड़ाईक ने कलाकरों को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंडी लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं,जिसे हम सब को बचाने के लिए एक मंच पर आकर ऐसे आयोजन करके इसे बचाए रखना है।साधु मलूवा ने भी सभी युवा कलाकरों को आगे आने की बात कही।
छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर ने कहा कि कला संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए छोटा नागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है और संस्कृति की रक्षा हेतु इस तरह के आयोजन हमेशा किये जाते है। मौके पर मुख्य रूप से सुकरमति कुमारी,भुनेश्वरी कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,मानती कुमारी,सोनू बड़ाइक,किशून बिंझिया,आर के काशी, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर मिश्रा ने किया।





