प्रतिनिधि,चतरा। जमरी बक्शपुरा पंचायत के पकरी गांव में जंगली फल बगडेडी खाने से 16 छोटे-बच्चे बीमार पड़ गए। आनन फानन में बच्चों को कान्हाचट्टी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात सदर अस्पताल चतरा पहुंचे बच्चे। मौके पर उपस्थित चिकित्सक सिंड्रेला बाल मुचू ने बच्चों क़ा इलाज किया। समाचार लिखे जाने तक सभी बच्चे स्वस्थ थे।घटना की सूचना पर सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, सिविल एसडीओ मुमताज अंसारी व जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल चाल जाना।