प्रतिनिधि,जादूगोड़ा। शिव जी की मानस पुत्री मां मनसा जी का चैत्र मास में नवरात्रि के उपरांत बंगाली कैलेंडर के मुताबिक दूसरे मंगलवार को प्रत्येक वर्ष जकपुर (बंगाल) मनसा मंदिर लाखो की संख्या में लोग पूजा करने आते हैं।
आपको बता दें कि मनसा मेले में दूर-दूर से लाखों लोग शामिल होते हैं। पिछले बार 8 लाख से अधिक लोगों की संख्या दर्ज की गई थी। मां मनसा मेले के लिए जकपुर व मादपुर में सभी लोकल ट्रेनें रुकेंगी। मनसा मां के मेले में लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सभी अप और डाउन ई एम यू लोकल का स्टॉपेज देने का निर्णय लिया गया है।
सीनियर डीसीएम (खड़गपुर) राजेश कुमार ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बुकिंग काउंटर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से उचित टिकट के साथ ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।





