प्रमुख संवाददाता,रांची। राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गए। बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड के भण्डारीदह के समीप दामोदर नदी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी।





इससे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दे।