जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का आश्वासन





समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समस्याओं के निराकरण हेतु आए दर्जनों लोगों ने दिए आवेदन





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए दर्जनों लोगों से जिला कोषागार पदाधिकारी और जिला योजना पदाधिकारी ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।





आज के जनता दरबार में लगान रसीद,राशन,आवास, मुआवजा,पेयजल समेत आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कारवाई हेतु संबंधित विभाग के कार्यालय प्रधान/अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।