प्रतिनिधि,मनिका (लातेहार )। डिग्री कॉलेज मनिका में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार के नेतृत्व में एनपीयू कुलपति तपन कुमार शांडिल्य को राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार ई बालागुरु स्वामी व राज्यपाल के ओएसडी संजीव राय के उपस्थिति में नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया ।





मांग पत्र में कॉलेज के विभिन्न समस्याओं से कुलपति समेत सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति, स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति, स्नातकोत्तर स्तर तक की पढ़ाई प्रारंभ करवाने की मांग, महाविद्यालय में बने पुस्तकालय को खोलने की मांग, महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित करवाने की मांग, महाविद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की मांग, कंप्यूटर लैब खुलवाने की मांग, महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग समेत कई अहम परेशानियों से भी अवगत कराया गया है ।





ऊक्त मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम ने बताया की महाविद्यालय की अनियमितता एवं सभी परेशानियों से कुलपति एवं अन्य पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी होने के कारण पठन पाठन पूरी तरह से ठप हो चुका है। आज हमने ज्ञापन देकर कुलपति महोदय से जल्द से जल्द सभी परेशानियों को दूर करने का आग्रह किया है।हमें उनके द्वारा आश्वाशन मिला है कि नव वर्ष में डिग्री महाविद्यालय मनिका के इतिहास में नए सूर्य का उदय होगा।





क्या कहते हैं कुलपति तपन कुमार शांडिल्य





इस संदर्भ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुलपति तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि कॉलेज के परेशानियों से हमें अवगत कराया गया है।छात्रों के समस्या का निदान हमारी पहली प्राथमिकता है।यह जिले का एकमात्र सरकारी डिग्री कॉलेज है। बहुत जल्द यह महाविद्यालय परिसर सभी सुविधाओं से लैस होगा एवं आगामी जनवरी 2024 तक हम पूरी कोशिश करेंगे कि महाविद्यालय में नए शिक्षकों की नियुक्ति हो और यहां के छात्र नवीन ऊर्जा के साथ पढ़ाई करें एवं इस क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।





मौके पर नगर मंत्री सौरभ भारती, नगर सह मंत्री अमित कुमार,नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार,कॉलेज अध्यक्ष नीलम, उपाध्यक्ष चंदन,कॉलेज मंत्री विशाल, सुमित, रवि, अवधेश कुमार यादव समेत कई छात्र उपस्थित थे।