जनसमस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित
20 जून को होगा महाजुटान:योगेंद्र साव
सड़क से लेकर सदन तक विस्थापितों की आवाज उठाऊंगी:अंबा प्रसाद
पूसू प्रतिनिधि,केरेडारी। प्रखंड अन्तर्गत बेंगवरी पंचायत के बसरिया मंगल बाजार में सोमवार को क्षेत्र के कोल कंपनियों द्वारा उत्पन्न विस्थापन पुनर्वास,रोजगार,पेयजल,प्रदूषण समेत अन्य समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी राम कुमार दुबे और संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता और विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव शामिल हुए।
कार्यक्रम में केरेडारी और चट्टी बारियातू एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना के विस्थापित एवं प्रभावित केरेडारी, पेटो, पांडू, चट्टी बरियातू पचड़ा व हेवई गांव से हजारों की संख्या ग्रामीण रैयत आम उपस्थित हो कर महापंचायत में अपनी-अपनी बातों को रखा। महापंचायत के स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव मौजूद हुए।
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में कैसे कोल कंपनियां पांव पसार रही है। साथ ही विस्थापित, प्रभावित भू रैयतों के साथ जुल्म ढा रही है।चाहे रोजगार का मामला हो,विस्थापन का मामला हो,कंपनिया मनमानी कर रही है। एनटीपीसी केरेडारी कोल माइंस के एमडीओ कंपनी बीजीआर हो या चट्टी बरियातू कोल माइंस की एमडीओ कंपनी ऋत्विक, कोई भी अपने किए वादों पर खरे नहीं उतर रही हैं। इनके द्वारा जबरन भू रैयतों का जमीन लिया गया है। इसके एवज में भू रैयतों को केस, मुकदमा झेलना पड़ रहा है। मुआवजा की राशि ट्रेजरी में जमा करने का काम किया जा रहा है। कोल कंपनियों के इन सभी क्रिया कलापों के विरुद्ध बेंगवारी, पांडू, कबेद, तरहेसा, पगार चट्टी, बरियातू, नावाडीह, जोर दाग की जनता जागरूक हो चुकी है और आंदोलन करने के मूड में है।
कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, भाजपा नेता मूलचंद साव, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता, दिलदार अंसारी समेत अन्य ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि 20 जून को महाजुटान होगा, जिसमें कोल कंपनियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए माइंस का सभी कार्य पूरी तरह से ठप कराया जाएगा।
कार्यक्रम में केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, दिलदार अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, उमेश साव समेत काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।





