पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।नगर निगम के कार्यालय में नगर आयुक्त अमित कुमार से मिलकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने रांची शहर में पानी,जाम की समस्या,नालियों की सफाई,जल स्रोत,बड़ा तालाब और दुकानदारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि अपर बाजार,प्रेम इंडस्टरीज,सेवा सदन हॉस्पिटल रोड में नाली ऊंचा होने के कारण पानी जम रहा है।ऐसे बहुत सारे स्थान शहर में है उन्हें चिन्हित कर पानी निकालने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। ताकि घर में और दुकान,प्रतिष्ठान में पानी न घुसे।चलते-फिरते लोगों को परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि जल जमाव के स्थान पर जल निकासी की व्यवस्था हो और किसी तरह की बीमारी न फैले, उसके लिए ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव भी हो।जल स्रोतों का रखरखाव सफाई अतिक्रमण मुक्त हो।
धर्मेंद्र तिवारी तिवारी ने कहा कि बड़ा तालाब,स्वामी विवेकानंद सरोवर में गंदा पानी न जाए,एसटीपी प्लांट का देखरेख हो ताकि स्वच्छ पानी ही तालाब में जाए, तालाब के आसपास सफाई हो,ताकि उस क्षेत्र में दुर्गंध और जमीन के अंदर गया हुआ पानी घरेलू बोरिंग के जल को दूषित न करें,दुकानदारों से जो बकाया है उसके लिए ब्याज माफ किया जाए,किसी तरह का कोई फाइन नहीं लगाया जाए और दुकान,मकान के लिए अलग-अलग क्षेत्र में शिविर लगाकर इसका निष्पादन किया जाए।प्रक्रियाओं को लचीला किया जाए। बता दें कि ज्ञापन देने में धर्मेंद्र तिवारी के साथ मनोज सिंह और सचिन भारती थे।





