प्रतिनिधि,पाकुड़। जहां एक और स्वास्थ्य विभाग आमजनों तक बेहतर व्यवस्था प्रदान करने हेतु कई प्रकार के योजनाएं चलाती है और विभाग के मंत्री और सरकार दावा करती है कि हम बेहतर स्वास्थ्य सेवा पूरे राज्य में चला रहे हैं, जिससे आमजनों को बेहतर सेवाएं दी जा रही है,लेकिन एक मामला प्रकाश में आया जब शहर के बैंक कॉलोनी स्थित स्टेडियम में मुख्यमंत्री फुटबॉल टूर्नामेंट आमंत्रण कार्यक्रम में उप समाहर्ता डॉ के के कांवरिया पहुंचे उद्घाटन करने।उद्घाटन उपरांत जैसे ही साहब पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी के पास तो स्वास्थ्य कर्मियों ने गुहार लगाते हुए कहा कि जिस गाड़ी में हम लोगों को विभाग भेजती है चाहे मंत्री जी के कार्यक्रम हो या अन्य किसी प्रकार के कार्यक्रम में तो हमें मजबूरन आना पड़ता है,लेकिन गाड़ी की स्थिति बहुत ही दयनीय है।कभी भी दुर्घटना घट सकती है जिसको लेकर कई बार विभाग के बड़ा बाबू के पास बोला गया, लेकिन आज तक इस पर कोई पहल नहीं की गई।





इस संबंध में एंबुलेंस चालक साइमन टुडू ने बताया कि गाड़ी की स्थिति बहुत ही जर्जर है और कभी भी दुर्घटना घट सकती है।ना गाड़ी में हम रफ्तार दे सकते हैं और यहां तक की एंबुलेंस होने के बावजूद सायरन तक नहीं बजती है।कभी भी गाड़ी पलट सकती है जिससे हमलोग कि जान भी जा सकती है। इस पर उप समाहर्ता ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस संबंध में जिले के उपायुक्त महोदय से वार्तालाप की जाएगी तथा इस पर उचित कार्रवाई करते हुए बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास किया जाएगा।





इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर गुरफान अंसारी ने बताया कि एंबुलेंस से हमारा कोई लेनदेन नहीं है।हम सिर्फ कर्मी को भेजते हैं।एंबुलेंस की संपूर्ण देखरेख जिला से होती है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिले के सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल ने बताया कि हमें नई गाड़ी खरीदने का अधिकार नहीं है और लगभग जिले के सभी गाड़ियों की स्थिति दयनीय है। यहां तक की हमारी खुद की गाड़ी भी जर्जर है,लेकिन मजबूरन हम सभी को सेवा करने के लिए इन गाड़ियों में चलना पड़ता है। अगर ऐसे मामलों पर जिले के उपायुक्त सहित राज्य स्तर पर विभाग पहल करती है तो हम गाड़ियां लेने के लिए तत्पर तैयार रहेंगे।