प्रतिनिधि,दुमका। जय माता दी सेवा समिति दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा जारी है। रविवार को भोजन सेवा में राजमा,चावल,चिप्स, अचार आदि का भोजन अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के घर से स्वनिर्मित भोजन,शहर के टाटा शोरूम, टीन बाजार, धर्म स्थान,वीर कुंवर सिंह चौक,डीसी चौक इत्यादि जगहों पर कार से घूम-घूम कर लोगों को भोजन कराया गया। साथ ही डंगाल पाडा स्थित ब्लाइंड स्कूल हास्टल में भी सभी को भोजन दिया गया।
रविवार को हॉस्टल में नेत्रहीन लोगों के द्वारा ढोलक पर देश भक्ति गीत सुनकर उनका मनोबल बढ़ाने हेतु नगद पुरुस्कार भी दिया गया। समिति के अध्यक्ष राउत ने बताया कि आज सही में कुछ दिव्यांगों को खाना खिला कर मन को बहुत संतुष्टि मिली । इस कार्यक्रम से मन को बहुत शांति मिलती है और ये कार्यक्रम 1 जनवरी 2022 से प्रत्येक रविवार लगातार होता आया है । ये कार्यक्रम अभी निरंतर चले ऐसा प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार राउत, सुमन साह,पवन रविदास, संतोष ठाकुर, इत्यादि लोगों महत्वपूर्ण का सहयोग रहा।





