प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष सह बालूमाथ पश्चिमी जिला परिषद सदस्या अनीता देवी मंगलवार को जिला परिषद मद के सात योजनाओं का शिलान्यास किया। जिप सदस्या ने शिलान्यास के मौके पर कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे को धीरे-धीरे पूरा करने की कोशिश कर रही हूं। मेरी हमेशा कोशिश है कि मैं जनता के हर सुख दुख में शामिल रहूं। उन्होंने ग्राम कोमर में डाढ़ी कुआ कूप मरम्मती कार्य,कोमर के पार नदी में छठ घाट के पास ईंट सोलिंग निर्माण कार्य,बालूमाथ बस पड़ाव में शौचालय मरम्मती कार्य,बालूमाथ के दिवाकर नगर में संतोष के घर के पास नाली निर्माण कार्य,बालू में चंडी स्थान के पास चबूतरा निर्माण कार्य, रजवार के टोगरीं टोला में ईंट सोलिंग निर्माण कार्य,रजवार में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ शिलान्यास किया। इस मौके पर कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।





