प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी शनिवार को न्यू बस स्टैंड परिसर में सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के बाद जब मैं पहली बार बस स्टैंड का निरीक्षण करने आई थी तो उस समय सामुदायिक शौचालय का स्थिति बद से बद्तर था,जिसके बाद मैं इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए शौचालय का मरम्मती एवं सुंदरीकरण करने को लेकर जिला परिषद की बैठक में प्रमुखता से मांग रखी। जिला प्रशासन द्वारा मेरी मांग को गंभीरता पूर्वक लेते हुए शौचालय का मरम्मती एवं सुंदरीकरण की स्वीकृति देते हुए आज इसे पूर्ण कराया गया है।आगे उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि जल्द ही बस स्टैंड परिसर में दुकानों के लिए कमरा निर्माण,यात्रियों के लिए बैठने के लिए चबूतरा का निर्माण, रात्रि में यात्रियों को सुविधा को देखते हुए प्रकाश की व्यवस्था जल्द ही कराई जाएगी।





इस मौके पर बस पड़ाव के संवेदक वासुदेव साव, रंजीत कुमार गुप्ता,दिवाकर प्रसाद,विक्रांत सिंह, अब्दुल समद सिद्दीकी,अर्जुन साव, मो० अरमान सहित कई लोग मौजूद रहे।