प्रतिनिधि,चतरा। इटखोरी प्रखंड के धुना पंचायत अंतर्गत प्रज्ञा पीठ में रविवार को एएनएम कावियित्री सुशीला कुमारी की पुस्तक बचपन की पचपन कविताएं का विमोचन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी ने दीप जलाकर किया।
इस दौरान जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने पुस्तक के बारें में बताया कि सुशीला कुमारी ने अपनी पुस्तक में जिदगी के हर उस पहलू को छूने का प्रयास किया,जो आमजन से जुड़ा हुआ है। इस पुस्तक में उन्होंने बचपन की व्यख्या कर आमजन को अपने बचपन में लौटाने का प्रयास किया है ताकि वह हर पल अपने बचपन को याद करता रहे है।
पुस्तक में रचित कवितायें बचपन, तरुणाई, युवा उम्र के पड़ाव से लेकर जिम्मेदारियों का चोला ओढ़ने तक हर क्षण जिन्दगी हमें कुछ नया सबक देती है। इस मौके पर समाजसेवी देव कुमार सिंह, श्यामनन्द शर्मा, सतीश सिंह, टुन्नी सिंह, बसंत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।





