पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गढ़वा।शहर के चिनियां रोड स्थित जिम संचालक द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने इस मामले में जिम संचालक पंकज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।जिम संचालक ने उसे झांसा देकर दुष्कर्म किया।इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने गढ़वा थाना में पंकज सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी।इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का गढ़वा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया।साथ ही न्यायालय में भी पीड़िता का बयान लिया गया है। आरोपी पंकज सिंह श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह गढ़वा में रहकर जिम का संचालन करता है। इस दौरान नाबालिक लड़की उसके संपर्क में आयी थी। जहां उसने झांसा देकर लड़की का दुष्कर्म किया।