प्रतिनिधि,चतरा। आयुर्वेद व देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति के गठन को लेकर बैठक की गई।बैठक में आयुष अंतर्गत होने वाले होम्योपैथ, आयुर्वेद, युनानी औषधियों, योगा को लेकर जिले में चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कुल 12 सदस्यों की आयुष समिति का गठन किया गया। साथ ही उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सदस्यों के पंजीकरण की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करें। वहीं मौके पर उन्होने कहा कि समिति के द्वारा समय समय पर इसकी निगरानी किया जाय। जिससे आयुर्वेद व देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिल सके एवं कार्यक्रम सफल हो सके।





जिला आयुष पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल चार चरणों में सभी सरकारी विद्यालयों के 6 से 12 कक्षा तक के सरकारी विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। ये शिक्षक प्रशिक्षण पाकर अपने अपने विद्यालयों में बच्चों को योग सिखायेंगे।





इस मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन सिंह,चतरा के अनुमण्डल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला आयुष चिकत्सा पदाधिकारी डॉ अवध नाथ यादव, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल शहनवाज खान समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।