प्रतिनिधि,चाईबासा।जिला योजना पदाधिकारी राजीव सिंह एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन की उपस्थिति में हुई बैठक में जिला उपायुक्त के द्वारा लाभुकों को कहा गया कि जो भी सक्रिय एवं क्रियाशील सदस्य हैं, उन्हें समिति से जुड़े एवं जो भी आमदनी हो रही उससे लाभान्वित होते हुए आगे का कार्य करें। उपायुक्त के द्वारा समिति के सदस्यों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति को होने वाले समस्याओं के बारे में बताया गया एवं जो भी उन्हें लाभ हो रहा है। उसकी भी जानकारी ली गई समिति को मोटरबोट भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे समिति को अच्छी आमदनी हो रही है लोगों के जीवन स्तर में सुधार भी आया है, वैसे लोग जो रोजगार की तलाश में बाहर गए थे वैसे लोग भी वापस आकर मछली पालन के क्षेत्र से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं, उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि आप लोगों को यदि और केज की आवश्यकता है तो वह भी उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में जिला उपायुक्त के द्वारा फिड रखने हेतु गोदाम का निर्माण, डैम तक सड़क का निर्माण, मछली सह बत्तख पालन, डेम गेट की मरम्मति, कोल्ड स्टोरेज, बिजली की उपलब्धता करने हेतु योजना बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।





