पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गोड्डा। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में मेहरमा एवं ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं,मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),अबुआ आवास योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,सर्वजन पेंशन,साइकिल वितरण,खाद्य आपूर्ति,सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना,पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।उक्त बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा उपरोक्त सभी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





समीक्षा के क्रम में मनरेगा से जुड़ी योजनाओं तथा ग्रामीण स्तर पर चल रहे कार्यों की नियमित निरीक्षण करने का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।इसके अलावा समीक्षा के क्रम में पोटो हो खेल योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण कराया जाना है। शिक्षा विभाग से इस हेतु समन्वय स्थापित करने को कहा गया।





उपायुक्त ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना पर प्रकाश डालते हुए कूपो के निर्माण में प्रगति लाने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिरियों को कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किए गए आवास निर्माण को पहली क़िस्त की राशि अविलंब भुगतान सहित आवास निर्माण के कार्यो की प्रगति की जानकारी लिया गया।इसके अलावा अबुआ आवास में ग्रामीणों द्वारा पीलिंथ तक के कार्यों के जियो टैग फोटोग्राफ एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में पेंशन योजना सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने नए पेंशन की स्वीकृति प्राप्त आवेदनों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही पोर्टल पर एंट्री एवं प्राप्त आवेदनों से सम्बंधित लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।





बैठक के दौरान सर्वजन पेंशन,साइकिल वितरण,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर कार्यों में तेजी लाने का उपायुक्त ने निर्देश दिया।





इस मौके पर जिला नजारत उपसमाहर्ता गोड्डा श्रवण राम, कार्यपालक दंडाधिकारी सह सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी,मौनिका बास्की, सबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी बीपीओ और अन्य उपस्थित थे।