लोकसभा आम चुनाव के निमित्त मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा गया, साथ ही पोलिंग पार्टियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया गया
निरीक्षण के क्रम में सभी को जिम्मेवारी सौंपी गई तथा चुनाव कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए गए
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह और डुमरी विधानसभा के निमित्त शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टी को अपने कर्तव्य पथ की ओर रवाना किया। साथ ही उन्होंने सभी डिस्पैच सेंटर, महेशलुंडी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को जिम्मेवारी सौंपी तथा चुनाव कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निष्पादन ससमय सुनिश्चित करना है। साथ ही आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी ने मास्टर ट्रेनर को उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को मतदान दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुभकामनाएं दी।





