प्रतिनिधि,रामगढ़।परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में जिलें के विभिन्न चौक चौराहे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा माल वाहक वाहनों और अन्य वाहनों का आरसी बुक,फिटनेस,प्रदूषण और ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग आदि के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई।





जांच के दौरान कुल 22 बड़े वाहनों की जांच की गई,जिसमें 12 वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए उन सभी वाहनों के वाहन चालकों से नियम संगत जुर्माना की वसूली की गई, जिसमें लगभग कुल 418000 रुपया जुर्माना वसूल किया गया।





परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने बताया की जांच के दौरान 12 बड़ी वाहनों का पेपर फ़ेल,फिटनेस,टैक्स फेल, ओवरलोड,ओवरहाइट एवं रिफ्लेक्टिव टेप नही लगा होने के कारण लगभाग 418000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।





जांच अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच की गई।जांच के दौरान हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस,ट्रिपल लोडिंग आदि की भी जांच की गई।मौके पर उन्होंने सभी अभिभागों से अपील भी किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दे और जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का अनुपालन करें।





जांच के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा,जिन वाहनों का परमिट,बीमा, फिटनेस,प्रदूषण,ओवरहाइट,ओवरलोड सहित रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा उन वाहनों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।वर्षा के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन के लिए जिले में परिवहन विभाग के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है।





इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने बताया कि वर्षा व कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है। परिवहन विभाग के द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के अनुपालन के लिए लगातार अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।