प्रतिनिधि, इटखोरी,चतरा। इटखोरी प्रखंड के हाईस्कूल मैदान में आयोजित आईपीएल इटखोरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का फाइनल मैच बुधवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मैच का आरंभ पुलिस अधीक्षक चतरा राकेश रंजन के द्वारा बैटिंग कर आरंभ किया गया।





फाइनल मैच इटखोरी टीम और बड़ी टीम के बीच खेला गया। इटखोरी की टीम में बरही की टीम को इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर पांच विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में बरही की टीम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 115 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी मैं इटखोरी की टीम ने खेलते हुए आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पांच विकेट से इस मैच को जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने के लिए मुकेश कुमार यादव को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया और इस मैच में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए बृजेश कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।





इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर मनोहर करमाली, इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार, भाजपा नेता सुजीत भारती , जिला विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र राम,जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, कोनी पंचायत रंजय भारती,विधायक प्रतिनिधि सुधीर राय, कोनी पंचायत प्रतिनिधि रमाशंकर, युवा मोर्चा के आशीष कुमार मिश्रा, बाल गोविंद राम, सुरेंद्र सिंह,खिलाड़ी में,गोल्डन आलम, डावली सिंह, मंटू दांगी, आशीष राणा, विकास कुमार सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।