वरीय संवाददाता,रांची।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रांची के जिला स्कूल स्थित सभागार में नगर निगम के सफाई मित्र, सफाई पर्यवेक्षक, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, प्रशासक नगर निगम अमित कुमार, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, एसडीओ उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची विवेक कुमार सुमन उपस्थित थे।





