प्रतिनिधि,रांची। जिला प्रशासन रांची के सहयोग से रैपिडो 25 मई 2024 को रांची के मतदाताओं के लिए मुफ्त बाइक टैक्सी राइड उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा रैपिडो ने शहर के निवासियों को मतदान के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए शहर प्रशासन के साथ साझेदारी भी की है। देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ रैपिडो ने राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए सवारी जिम्मेदारी की पहल का लॉन्च किया है।





बुधवार को मोरहाबादी मैदान में 50 से अधिक बाइक टैक्सी कैप्टन्स के साथ मतदाताओं के लिए जगारूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रांची के डीडीसी दिनेश कुमार यादव और एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।





इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि आम चुनाव 2024 के दौरान रांची में रैली आयोजित कर रैपिडो, नागरिकों को मतदान के बारे में जागरुक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास कर रही है। यह पर न सिर्फ लोकतांत्रिक अधिकार को बढ़ावा देगी बल्कि हमारे समाज में नागरिकों की भार्ग के महत्व पर भी जोर देगी। चुनाव प्रक्रिया में योगदान देने और यह सुनिश्चित करने के लिए रैपिडो के समर्पण की सराहना करते हैं कि रांची में हर योग्य मतदाता को परिवहन के साधन की चिंता किए बिना अपना मतदान देने का मौका मिले।





रैपिडो के सह संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने कहा कहा कि नागरिकों के मतदान के अधिकार को बढ़ावा देना तथा चुनाव प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। चुनाव के दिन मतदाता रैपिडो ऐप पर कोड वोटनाउ का उपयोग कर मुफ्त राइड पा सकते हैं। झारखण्ड में हमारे रैपिडो कैप्टन सिर्फ ड्राइवर से अधिक हैं, वे नागरिक भागीदारी के दूत हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी प्रणाली में अधिक से अधिक मतदान के सक्षम बनाने में योगदान दे रहे हैं।