पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गढ़वा। सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में प्रोफेसर दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए शनिवार को प्रशांत चन्द्र महालनोबिस के जन्म दिन के अवसर पर जिला सांख्यिकी कार्यालय गढ़वा में 18वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया।
इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी गढ़वा संजीव कुमार सिंह और सांख्यिकी कार्यालय के कर्मियों द्वारा प्रशांत चन्द्र महालनोबिस की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया।
बता दें कि प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्म 29 जून, 1893 को कलकत्ता (अब कोलकाता), पश्चिम बंगाल में हुआ था। सांख्यिकी के जनक के रूप में पहचान बनाने वाले महालनोबिस की याद में ही ये दिन मनाया जाता है।सांख्यिकी सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है जो आर्थिक योजनाओं और नीतियों का आधार बनती है। ये तथ्यों को सटीक और निश्चित रूप में प्रदर्शित करती है। यह स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सामाजिक सर्वेक्षण करने में मदद करता है। ये गणित का भी एक जरुरी हिस्सा है।





