जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम का कराएं अक्षरश अनुपालन





सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएं:उपायुक्त





पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की बिन्दुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





उपायुक्त ने जिले भर में हुए सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा अभियान चलाने का निर्देश दिया,जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। वहीं परियोजनाओं से चलने वाले भारी वाहनों को लेकर सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि मोटर वाहन एक्ट का अक्षरश अनुपालन हो। अगर इसकी अवहेलना पाई जाती है तो जांच अभियान चलाते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी संबंधित के उपर कार्रवाई करेंगे। साथ ही कहा कि अवैध खनन से संबंधित मामलों में ड्राइवर, वाहन, वाहन मालिक समेत संलिप्त अन्य लोगों के उपर भी कार्रवाई करें। ओवरलोड वाहनों के उपर भी विशेष रूप से सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।





आगे उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नो इंट्री का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही बिना फिटनेश/चालान के वाहनों को चलाते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।





इस बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय,अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार,अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज,अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव,जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा इंद्र कुमार, सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधि समेत अन्य कई विभागों के संबंध अधिकारी उपस्थित थे।