प्रतिनिधि, इटखोरी। सिमरिया विधानसभा के लोकप्रिय नेता जीतन राम ने सिमरिया विधानसभा इटखोरी पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सिंह के घर पहुंचकर छठ महापर्व का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह,जिला मंत्री सतीश कुमार सिंह मौजूद थे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठ माता का प्रसाद पाना सौभाग्य की बात है।
मालूम हो कि जीतन राम लोकप्रियता लोगों के बीच बनी हुईं है । इस दौरान उन्होंने इटखोरी समेत अन्य स्थानों का दौरा कर भी छठ का महाप्रसाद पाकर लोगों से जनसम्पर्क अभियान चला कर उनकी समस्याओं को सुना व निवारण करने का आश्वासन भी दिया।





