प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जुगसलाई थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुरुवार दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. सिराज और मो. अरमान शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। फिलहाल दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।