पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी(चतरा)।प्रखंड मुख्यालय स्थित मां तारा होटल में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड स्तरीय एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति,सिमरिया के पूर्व विधायक उमीदवार मनोज चंद्रा,पूर्व जिला सचिव अमरदीप साव,केंद्रीय समिति सदस्य सरोज देवी समेत अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।





प्रखंड सम्मेलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया,जहां सर्वसम्मति से बबलू केसरी को प्रखंड अध्यक्ष,मकसूद आलम को सचिव,बंटी आलम को उपाध्यक्ष, मोहम्मद खालिद को कोषाध्यक्ष,राजदेव यादव को उपाध्यक्ष चुना गया है।कार्यक्रम में आए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।





नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष बबलू केसरी ने कहा कि झारखंड सरकार का हर योजना जनता के बीच सभी लोगों तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।





मौके पर श्याम सिंह,इटखोरी मुखिया युगेश्वर दांगी, रामदेव यादव, प्रदीप सिंह , अलखदेव सिंह,समेत अन्य लोग उपस्थित थे।