प्रतिनिधि,गढ़वा। जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा रविवार को गढ़वा जिले के प्रखंड कांडी, नगर उंटारी एवं रमना में आमजनों के बीच लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्वीप कोषांग के तहत नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यक्रम के दौरान रंगोली, मेहंदी एवं रैली जैसे कार्यक्रमों को आयोजित कर जागरूकता फैलाई गई।





ईवीएम वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बारी-बारी कर उक्त विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। डमी ईवीएम एवं वीवीपीएटी के माध्यम से इसके कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई और बताया गया कि कोई भी मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान करते समय वीवीपीएटी मशीन पर रियल टाइम में दबाए गए बटन के सामने छपे चुनाव चिन्ह का मिलान कर सकता है। मतदान का यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर मतदाता ध्यान ना दें। स्वीप के पदाधिकारियों द्वारा एथिकल वोटिंग यानी नैतिक मतदान को लेकर बताया गया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए।