पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।जेसीआई रांची यूथ ने शहर के संत एलॉयसिस उच्च विद्यालय में निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन किया।जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में लगभग एक हजार छात्रों के मुंह एवं दांत की जांच की गई।छात्रों के मुंह एवं दांत की जांच ओरल डेंटल के विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डाॅ. स्वाति प्रभात ने की। जांच के दौरान छात्राओं को मुंह एवं दांतों के देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं को मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। दांतों की देखभाल के लिए विशेष रुप से जानकारी दी गई।
चिकित्सकों ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए,ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
इससे पूर्व नि:शुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि ओरल डेंटल का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इस प्रकार के शिविर विद्यालय में लगाए जाने से निश्चित रुप से छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा तथा छात्राएं मुंह एवं दांत में होने वाले बिमारियों से बचेंगे।डाॅ. स्वाति प्रभात ने छात्राओं को मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।





