प्रतिनिधि,रांची। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आगामी दो अप्रैल को जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) महिला शाखा, सम्पूर्ण भारतवर्ष के 65 चैप्टर्स के द्वारा अहिंसा रन का एक भव्य आयोजन कर रही है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रांची जीतो महिला शाखा, जीतो मेन तथा जीतो यूथ के सहयोग के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। इस आयोजन में भारतवर्ष ही नहीं बल्कि विश्वभर के 23 देश, जीतो के 65 चैप्टर्स एक साथ एक ही समय पर मैराथन (रन) स्टार्ट करेंगे। भारतवर्ष से इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रजिस्टर कराया गया है।





यह रन ओपन फॉर आल है। इसमें सभी लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कोई आयु सीमा नही है। सभी अपना रेजिस्ट्रेशन किलोमीटर की दूरी के अनुसार करवाएंगे। यह रन मोरहाबादी से शुरू होकर कांके होते हुए मोराबादी में ही खत्म होगी। यह रन तीन किमी, पांच किमी और 10 किमी का रहेगा। जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। रेजिस्ट्रेशन एक न्यूनतम राशि तीन किमी के लिए 300, पांच किमी के लिए 400 और 10 किमी के लिए 500 रूपये रखा गया है। यह एक मैराथन दौड़ होगी। लेकिन अगर आप दौड़ नही सकते तो आप वॉक और चल कर भी कर सकते है।





मैराथन दूरी की हर कैटेगरी (तीन किमी, पांच किमी और 10 किमी) प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं को दी जाएगी। 10 किमी के लिए महिला व पुरुष के लिए अलग अलग पुरस्कार दिया जाएगा । प्रथम पुरस्कार 41000, द्वितीय 31000 और तृतीया 21000 रूपये दिये जायेंगे। 45 वर्ष से अधिक प्रतिभागियों के लिए प्रथम 20000, द्वितीय 15000 और तृतीया 10000/-प्रतिभागियों को टी शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट, कैप, रिफ्रेशमेंट प्रदान किया जाएगा। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट www.ahimsarun.com पर रजिस्ट्रेशन कराए। अधिक जानकारी के लिए 7549017648, 9934360678, 7741082041, 9470371188 संपर्क करे।